पिथौरागढ़ | सोर समाचार
क्षेत्र का सुप्रसिद्ध चौपखिया मेला आगामी 1 अक्टूबर 2025 को ग्राम सभा रियान्सी (वड्डा) स्थित चौमू बाबा मंदिर में आयोजित होगा।
परंपरा के अनुसार, दोपहर 12 बजे चौमू बाबा का डोला देव डांगरों के जयकारों के साथ तल्ली रियान्सी के देवता प्रांगण से मंदिर परिसर की ओर प्रस्थान करेगा।
आयोजकों ने समस्त क्षेत्र की जनता एवं ईष्ट मित्रों से अनुरोध किया है कि वे मेले में सम्मिलित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएँ और चौमू बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

