राजकीय महाविद्यालय मुवानी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

राजकीय महाविद्यालय मुवानी में हुए छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर गोकुल प्रसाद विजयी रहे, जबकि उपाध्यक्ष यशवंत कुमार और संयुक्त सचिव मुकेश खोलिया ने निर्विरोध जीत हासिल की।
एबीवीपी की इस जीत पर ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता, युवा नेता निखिल बसेड़ा समेत कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की और इसे संगठन की मजबूती बताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *