गंगोलीहाट में आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन — केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया संबोधन

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

गंगोलीहाट विधानसभा में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत एक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री आदरणीय अजय टम्टा जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प हमें अपने स्थानीय संसाधनों, कौशल और परिश्रम के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। यह अभियान न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का माध्यम है, बल्कि हर नागरिक में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना जागृत करने का प्रयास भी है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मीना गंगोला, प्रदेश महामंत्री शदर्पण कुमार, चेयरमैन विमल रावल, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक सहित बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभा स्थल पर जोश और उत्साह का माहौल देखने लायक रहा, जहां आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का दृढ़ संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *