ढोंगी बाबाओं पर पिथौरागढ़ पुलिस की कड़ी नजर

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

उत्तराखंड पुलिस द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि अभियान के तहत पिथौरागढ़ जिले में भी ढोंगी बाबाओं और संदिग्ध साधु-संतों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चल रहे इस अभियान की कमान जिले की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (IPS) के नेतृत्व में और पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी (पिथौरागढ़) एवं के.एस. रावत (धारचूला) के पर्यवेक्षण में संभाली गई है।

इसी क्रम में बेरीनाग थाना अध्यक्ष महेश चंद्र जोशी व झूलाघाट थाना अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में दोनों थाना क्षेत्रों में आश्रमों, बाबाओं के ठिकानों एवं दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया गया। कई संदिग्धों को सख्त चेतावनी भी दी गई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी ढोंगी बाबा या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना को दें, जिससे समय रहते कड़ी कार्रवाई हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *