कांग्रेस में नई सियासी बिसात: गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष, पिथौरागढ़ में फिर जताया मुकेश पंत पर भरोसा

सोर समाचार | पिथौरागढ़

उत्तराखंड कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए एक बार फिर गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व में छात्रसंघ अध्यक्ष तथा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को बखूबी निभा चुके मुकेश पंत को पिथौरागढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष एक बार फिर नियुक्त किया है।

देर रात एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के बाद पिथौरागढ़ में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

शांत स्वभाव, जनसरोकारों से जुड़ाव और युवाओं में लोकप्रियता के चलते मुकेश पंत पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है।

माना जा रहा है कि यह बदलाव कांग्रेस को 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक रूप से मज़बूत करने की दिशा में अहम कदम है। अपनी नियुक्ति पर पंत ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे, ताकि कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश में मज़बूती से वापसी कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *