पिथौरागढ़ | सोर समाचार
माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ के आदेश पर गंगोलीहाट पुलिस ने चेक बाउंस प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद, निवासी लोहारकटिया, गंगोलीहाट को न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध कर 6 माह का कारावास तथा 7 लाख रुपये प्रतिकर जमा करने का आदेश दिया गया था।
निर्दिष्ट राशि जमा न करने पर अदालत के निर्देशों के तहत गंगोलीहाट पुलिस ने आरोपी की जंगम संपत्ति को कुर्क कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा विधि अनुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद कुर्क की गई संपत्ति को शीघ्र नीलाम किया जाएगा।
नीलामी से प्राप्त धनराशि माननीय न्यायालय में जमा कराई जाएगी, ताकि प्रतिकर राशि की वसूली सुनिश्चित हो सके। यह कार्रवाई न्यायिक आदेशों के पालन और कानून व्यवस्था की सख्ती को दर्शाती है।

