पिथौरागढ़ में भूकम्प मॉक ड्रिल, सभी विभाग अलर्ट

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जनपद पिथौरागढ़ में भूकम्प जैसी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों ने संयुक्त रूप से एक व्यापक Earthquake Mock Exercise का सफल आयोजन किया।

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य वास्तविक समय में राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करना, सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आम जनता तक आपदा जागरूकता का संदेश पहुँचाना रहा।

एसपी पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव तथा डीएम श्री आशीष भटगई ने कंट्रोल रूम से संपूर्ण ड्रिल की मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, सीओ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने ग्राउंड ज़ीरो पर रहकर ड्रिल को प्रभावी बनाया।

ड्रिल के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों जैसा माहौल तैयार किया गया, जहाँ टीमों ने त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, उपकरणों का उपयोग, संचार व्यवस्था और बचाव प्रक्रियाओं का अभ्यास किया।

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने कहा कि आपदा की हर स्थिति में तत्परता बनाए रखना प्राथमिकता है, और भविष्य में भी ऐसी मॉक ड्रिल निरंतर आयोजित की जाती रहेंगी, जिससे किसी भी संकट में तेज और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *