दीपक तिवारी बने हिंदू जागरण मंच के प्रांत सूचना प्रमुख

सोर समाचार , पिथौरागढ़ :- हिंदू जागरण मंच के जिला महिला आयाम की प्रमुख स्वेता बिष्ट के नेतृत्व में नव नियुक्त प्रांत सूचना प्रमुख दीपक तिवारी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया गया, माल्यार्पण हुआ और मिष्ठान वितरण कर सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

दीपक तिवारी ने इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे मंच के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। बता दें कि बीते दिवस हुई प्रांतीय बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक प्रभाकर की उपस्थिति में, प्रांत प्रमुख कृष्ण बोरा व कुमाऊँ संगठन प्रभारी मोहन जी द्वारा दीपक तिवारी के नाम की घोषणा की गई थी।

कार्यक्रम में नगर सह संयोजिका जानकी खाती, नगर सह संयोजक दीपक कापड़ी, जिला संयोजक तरुण जोशी, जिला सह संयोजक सुमित भट्ट, मिकी शाह, मुन्नी ओलि, शैलजा शाह, रोशन कांडपाल, अमन लूंठी, राहुल तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *