लक्ष्मण सिंह महर परिसर में बीएड नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं का अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में बुधवार को बीएड विभाग द्वारा नव प्रवेशित बीएड प्रशिक्षुओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिसर निदेशक डॉ हेमचंद्र पांडे रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ डी के उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग प्रभारी डॉ भावना पांडे ने की।

अभिविन्यास कार्यक्रम के शुभारंभ पर विभाग प्रभारी डॉ भावना पांडे ने नव प्रवेशित प्रशिक्षुओं को विभागीय स्टाफ से परिचित कराया। इसके बाद डॉ ए एस जगेड़ा ने चार सेमेस्टरों की पाठ्यक्रम व्यवस्था, अध्ययन अनुशासन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।

निदेशक डॉ हेमचंद्र पांडे ने नव प्रवेशित प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए बीएड पाठ्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ डी के उपाध्याय ने विभाग द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक आयोजनों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर डॉ ममता जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर विभागीय शिक्षक, तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षु एवं प्रथम सेमेस्टर के समस्त प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *