कनालीछीना में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2025-26 के अंतर्गत विकासखण्ड कनालीछीना की न्याय पंचायत चमू, मोडी एवं पुखरौड़ा के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों के लिए पांच दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सृष्टि जन कल्याण समिति बागेश्वर के प्रतिनिधि श्री जीवन सिंह दानू ने बताया कि विकासखंड की कुल छह न्याय पंचायतों के 92 ग्राम प्रधानों एवं 614 वार्ड सदस्यों सहित 706 नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को 28 दिसंबर 2025 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था के मास्टर ट्रेनर जीवन सिंह रजवार, केदार बिष्ट, मानसिंह देव एवं प्रताप सिंह नेगी अगन्या में, जबकि जीवन सिंह दानू, नरेंद्र सिंह विष्ट एवं अनीता चंद थालगांव देवलथल में प्रशिक्षण दे रहे हैं।

कार्यक्रम में संबंधित न्याय पंचायतों के वीपीडीओ सूर्यप्रताप सिंह, मनोज कुमार, शिवानी विश्वकर्मा एवं तारा सिंह मेहता भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के पहले दिन अगन्या के ग्राम प्रधान पंकज राज, थालगांव की शिवानी आर्या, नखखनौली की ग्राम प्रधान श्रीमती कमला देवी सहित 150 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *