मां कोकिला दरबार पहुंचे डीएम, पूजा-अर्चना कर जनपद की खुशहाली की कामना !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगांई ने रविवार को पाँखू विकास खंड (बेरीनाग) स्थित मां कोकिला दरबार (कोटगाड़ी) पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, सुरक्षा सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया।

मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, उपजिलाधिकारी बेरीनाग आशीष जोशी, तहसीलदार वतन गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *