सीमांत के दीपक खड़का का असम राइफल्स में चयन !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जनपद पिथौरागढ़ के चिराली, खर्कदेश निवासी दीपक खड़का पुत्र स्वर्गीय श्री जगदीश खड़का का असम राइफल्स में चयन हुआ है। वर्तमान में वे रई, पिथौरागढ़ में निवासरत हैं। दीपक खड़का स्नातक शिक्षित हैं और उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

दीपक खड़का को यह नियुक्ति पत्र देहरादून में आयोजित रोजगार मेले के दौरान 23 बीएन आईटीबीपी, सीमाद्वार में प्रदान किया गया। असम राइफल्स में चयन को लेकर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है।

दीपक की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है और यह दर्शाती है कि कठिन परिश्रम एवं लगन से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *