पिथौरागढ़ में 28 जनवरी को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल रहेंगे बंद !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ जनपद में खराब मौसम की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 जनवरी को जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मध्यम वर्षा एवं ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटनाई द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन किया जाए।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और नागरिकों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *