पुरानी बसों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, नई बसों की मांग को लेकर सरकार पर निशाना

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में रोडवेज स्टेशन में डबल इंजन सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा जनपद में चल रही पुरानी बसों को हटाकर नई बसें उपलब्ध कराने की मांग रहा।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने लगभग 80 हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया है, इसके बावजूद पिथौरागढ़ जनपद को पुरानी और जर्जर बसें दी गई हैं, जो जनपद के साथ सौतेले व्यवहार को दर्शाता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन बसों में यात्रा करना यात्रियों के लिए जोखिम भरा है और हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आए दिन बसों के खराब होने और तकनीकी खामियों के कारण यात्रियों की जान खतरे में पड़ती है। उन्होंने मांग की कि इन पुरानी बसों को तत्काल हटाकर पिथौरागढ़ जनपद को नई और सुरक्षित बसें दी जाएं।
प्रदर्शन में मनोज ओझा, तिलोक महर, पवन पाटनी, कोमल शाही, दीपक लुंठी, आर.के. भूपेश नगरकोटी, नवीन कपाड़ी, शंकर लाल, पार्षद राहुल लुंठी, सागर, केदार जोशी, रहीम कुरैशी, नितिन सागर, कासीम, प्रेमराम सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र नई बसें उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *