पिथौरागढ़ | सोर समाचार
जाजर देवल में स्थित आध्यात्मिक विद्यापीठ द्वारा एक गरिमामय समारोह में आचार्य पंकज उप्रेती तथा किशोर शास्त्री को “धर्मरत्न” मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आध्यात्मिक साधना, शास्त्रीय अध्ययन और लोककल्याणकारी कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
दोनों विद्वान कई वर्षों से जनमानस में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक जागरण के लिए निरंतर सक्रिय हैं।
संस्थान अध्यात्म, योग और आयुर्वेद के समन्वित माध्यम से समाज को रोगमुक्त, संतुलित और संस्कारित जीवन की दिशा में प्रेरित करने के लिए सतत कार्य कर रहा है। “आध्यात्मिक युग निर्माण” के संकल्प के साथ यह सकारात्मक चेतना, नैतिक मूल्यों तथा भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है।

