पिथौरागढ़ | सोर समाचार
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भारतीय जनता युवा मोर्चा) की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन द्वारा दिव्यांशु भट्ट को जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
दिव्यांशु भट्ट के जिला मंत्री बनने पर उन्हें लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन को युवाओं को नेतृत्व देने की दिशा में संगठन का सकारात्मक और दूरदर्शी निर्णय बताया।
इस अवसर पर दिव्यांशु भट्ट के पूर्व शिक्षण संस्थान से भी उन्हें शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं। जहाँ से उन्होंने अध्ययन किया था, उस विद्यालय के प्रबंधक भुवन भाकुनी ने दिव्यांशु भट्ट को उनके नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिव्यांशु भट्ट ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीप कोश्यारी, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अखिलेश रावत, युवा साहित्यकार जय प्रकाश पांडेय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथियों एवं संगठन से जुड़े सभी सहयोगियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने और जनहित में कार्य करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

