आईटीबीपी के सहायक सेनानी जोगेन्दर सौन महानिदेशक सम्मान पत्र से सम्मानित

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के सौन पट्टी अड़किनी निवासी एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में सहायक सेनानी पद पर तैनात जोगेन्दर सौन को महानिदेशक सम्मान पत्र एवं गोल्ड डिस्क वन स्टार से सम्मानित किया गया है।
28 फरवरी 2026 को प्रदान किए गए इस सम्मान के पीछे वर्ष 2025 के दौरान आईटीबीपी की मुक्केबाजी टीम का अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। जोगेन्दर सौन टीम के मुख्य बॉक्सिंग कोच हैं।
वह अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं जज भी हैं और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी सदस्य की भूमिका निभा चुके हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर जनपद पिथौरागढ़ के जनप्रतिनिधियों, जिला बॉक्सिंग संघ, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *