पिथौरागढ़ | सोर समाचार
जनपद के लिए गर्व की खबर सामने आई है। न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र आवास बोरा ने Indian Army में लेफ्टिनेंट बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने Indian Military Academy, देहरादून से प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में अपनी सेवा शुरू की है।
उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे विद्यालय और जनपद में भी गर्व की भावना है। उनकी मेहनत, अनुशासन और देशसेवा के प्रति समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक भुवन भाकुनी, दोनों शाखाओं की प्रधानाचार्या ममता मेहता और मीनाक्षी बिष्ट सहित समस्त विद्यालय परिवार ने लेफ्टिनेंट आवास बोरा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने कहा कि छात्रों की ऐसी उपलब्धियां पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत होती हैं और यह साबित करती हैं कि मेहनत, अनुशासन और बड़े सपनों के साथ हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

