615वें दिन भी जारी पौधारोपण अभियान, दिनेश गुरु रानी ने मालिकाना हक आंदोलन को दिया समर्थन

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

डीडीहाट में उत्तराखंड क्रांति दल के नेता और विधानसभा प्रत्याशी दिनेश गुरु रानी का अनूठा पौधारोपण अभियान 615वें दिन भी लगातार जारी रहा। इस अवसर पर उन्होंने डीडीहाट में आयोजित मालिकाना हक संघर्ष समिति के कार्यक्रम में भाग लेते हुए आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल डीडीहाट के लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को हिमालय बचाओ अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने की शपथ भी दिलाई।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया। नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चूफाल सहित कई सामाजिक व क्षेत्रीय प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
दिनेश गुरु रानी ने दोहराया कि उनका पौधारोपण अभियान लगातार जारी रहेगा और यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनजागरूकता का भी माध्यम बनता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *