पिथौरागढ़ की बेटी तरुणांशी का नेशनल बॉक्सिंग में चयन , उत्तराखण्ड का करेंगी प्रतिनिधित्व !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के लिए गर्व का एक और सुनहरा पल सामने आया है, जहां न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन की होनहार छात्रा तरुणांशी डिगारी का चयन 7वीं अंडर-17 जूनियर बॉयज़ एवं गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित हो रही है, जिसमें तरुणांशी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।

यह उपलब्धि उनके निरंतर कठिन परिश्रम, समर्पण और खेल के प्रति जुनून का नतीजा है। वर्तमान में वह अपने कोच निखिल महर के मार्गदर्शन में बॉक्सिंग की बारीकियां सीख रही हैं और उनकी देखरेख में ही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक भुवन भाकुनी सहित समस्त स्टाफ ने खुशी जाहिर करते हुए तरुणांशी को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पिथौरागढ़ की इस बेटी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन के दम पर छोटे शहरों से निकलकर भी बड़े मंच पर पहचान बनाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *