BLOG

उत्तराखंड में राजकीय शिक्षकों की चौकडाउन हड़ताल शुरू

उत्तराखंड में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राजकीय शिक्षक 18 अगस्त से एक सप्ताह की चौकडाउन हड़ताल पर चले गए। प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती, लंबित पदोन्नति और तबादलों को लेकर शिक्षकों की नाराजगी के कारण यह आंदोलन शुरू हुआ है।

आगे पढ़ें

पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सामूहिक मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ पुलिस ने सामूहिक मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई थी। आरोपी प्रवीण सिरौला, हिमांशु दिगारी और चांद भंडारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आगे पढ़ें

पिथौरागढ़ में चतुर्थ ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट की बैठक सम्पन्न

डॉ. दीपक सैनी, मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की अध्यक्षता में चतुर्थ ऑल इंडिया आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के आयोजन हेतु बैठक हुई। 18 टीमों को आमंत्रण भेजे गए, जिसमें 4 टीमों ने प्रतिभाग की पुष्टि की। मैदान मरम्मत, प्रचार-प्रसार और पुरस्कार वितरण के लिए समितियां बनाई गई हैं।

आगे पढ़ें

जनता दरबार में शिक्षा समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा

ग्राम पंचायत रांथी की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज रांथी और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तल्ला धामी की शिक्षा संबंधी समस्याओं को जनता दरबार में उठाते हुए सीडीओ और सीईओ को ज्ञापन सौंपा गया। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

आगे पढ़ें

409वें दिन पहुँचा पौधारोपण अभियान, स्कूलों से जुड़ रहे छात्र-छात्राएँ

संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में चल रहा पौधारोपण आंदोलन अब 409वें दिन धूसाखान शिव मंदिर परिसर पहुँचा। इस मुहिम से अब विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा जा रहा है

आगे पढ़ें

घर से भागा नाबालिग, पिथौरागढ़ पुलिस ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

कोतवाली पिथौरागढ़ व एएचटीयू टीम ने नेपाल धारचुला के एक नाबालिग को रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द किया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की।

आगे पढ़ें

गंगोलीहाट कॉलेज में एबीवीपी का आंदोलन तेज, तीन मांगों पर अड़े छात्र

गंगोलीहाट कॉलेज में एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना 18 अगस्त को भी जारी रहा। छात्र BA सीट वृद्धि, MA कक्षाएँ शुरू करने और नए भवन तक सड़क निर्माण की माँग पर अड़े रहे।

आगे पढ़ें

बेरीनाग में जन्माष्टमी महोत्सव, हिमालया इंटर कॉलेज ने जीता दही-हांडी प्रतियोगिता

नवयुवक मंगल दल पुराना बाजार, बेरीनाग द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दही-हांडी प्रतियोगिता में हिमालया इंटर कॉलेज की टीम ने पहला ही प्रयास सफल करते हुए विजेता का खिताब जीता। टीम को ₹10,000 नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

आगे पढ़ें

पिथौरागढ़ रोड अपडेट: कई मुख्य मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट पर

लगातार बारिश और भूस्खलन से जनपद पिथौरागढ़ में कई मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं। राहत कार्य जारी है, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आगे पढ़ें

मुनस्यारी विवेकानंद विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

विद्या भारती संचालित श्रीमती हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मुनस्यारी में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम वैभव कांडपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

आगे पढ़ें