पिथौरागढ़ में दुर्गा वाहिनी का भव्य पथ संचलन, शौर्य प्रदर्शन से गूंजा नगर

विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में दुर्गा वाहिनी द्वारा आज पिथौरागढ़ नगर में विशाल पथ संचलन निकाला गया। यह आयोजन नगरपालिका निकट रामलीला मैदान से शुरू होकर गांधी चौक, सिल्थाम व केएमओयू स्टेशन होते हुए विवेकानंद विद्या मंदिर, जाखनी में सम्पन्न हुआ।

संचलन के दौरान दुर्गा वाहिनी की बहनों ने तलवारबाज़ी, दण्ड प्रहार, नियुद्ध व षष्ठी जैसे परंपरागत युद्ध कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जनमानस में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर वि.हि.प. के संगठन मंत्री अजय जी, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र जी, दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महाला, जिला अध्यक्ष जगदीश पांडेय, विभाग मंत्री कैलाश जोशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *