29 जून को श्री रामलीला मैदान नगर निगम में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर , पार्षद ने की अपील

पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य सेवा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दि मेडिसिटी रुद्रपुर द्वारा 29 जून 2025, रविवार को एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम परिसर, रामलीला मैदान के पास सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस शिविर में आयुष्मान कार्ड और ECHS कार्ड धारकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सकवारिया, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेन्द्र सिंह भाकुनी, महिला रोग व IVF विशेषज्ञ डॉ. अंजू छाबड़ा, त्वचा व यकृत रोगों के विशेषज्ञ डॉ. रविकांत पांडे, न्यूरो व स्पाइन सर्जन डॉ. सौरभ कुमार जैन और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. बी. नितिन अपनी सेवाएं देंगे। आयोजन में महापौर कल्पना देवलाल , भाजपा जिला महामंत्री पिथौरागढ़ राकेश देवलाल एवं पार्षद अनिल जोशी हनुमान भाई की सक्रिय भूमिका रही है।

पार्षद अनिल जोशी हनुमान भाई ने समस्त नगरवासियों, क्षेत्रवासियों और जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *