गांधी-शास्त्री जयंती पर New Beersheba School में विशेष कार्यक्रम

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ में आज, 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्या ममता मेहता, उप प्रधानाचार्या एम. चौहान और प्रधानाध्यापिका एम.के. सिंह द्वारा दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित करने से हुई। इसके बाद बच्चों को गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के प्रेरक नारे के महत्व से अवगत कराया गया।

विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि इन महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाकर बच्चों को जिम्मेदार, नैतिक और जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी गांधी और शास्त्री जी के जीवन से जुड़े विचार साझा किए, जिससे वातावरण देशभक्ति और प्रेरणा से भर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *