पिथौरागढ़ | सोर समाचार
महापौर कल्पना देववाल ने 29 सितंबर 2025 को देवकीर्थ मैदान का निरीक्षण किया। उनके साथ पूर्व क्रिकेट अधिकारी विनोद बल्दिया, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील जुनेजा और नगर निगम अधिकारी मौजूद रहे।
महापौर ने मैदान में चल रहे समतलीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री का भी निरीक्षण किया।
देववाल ने देवकीर्थ मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की योजना पर जोर दिया और ग्रामीण निर्माण विभाग को एक सप्ताह के भीतर निविदा प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता एल.एम. जोशी, कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार, नगर निगम अभियंता उमेश अवस्थी, मानचित्रकार नन्दलाल पाण्डेय और वास्तुकार ज्ञानेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

