पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ में पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने खटीमा में पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे का कड़ा विरोध जताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय वर्धन उप्रेती और महासचिव भक्त दर्शन पांडेय ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोप लगाया कि रसोई गैस की किल्लत पर खबर प्रकाशित करने के कारण पत्रकार के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने इस कार्रवाई को मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए खटीमा पुलिस की निंदा की। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यदि मुकदमा जल्द वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान जिले के कई पत्रकारों ने भी इस विरोध में अपना समर्थन दर्ज कराया।

