पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सामूहिक मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार
पिथौरागढ़ पुलिस ने सामूहिक मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई थी। आरोपी प्रवीण सिरौला, हिमांशु दिगारी और चांद भंडारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

