पिथौरागढ़ | सोर समाचार
उत्तराखंड क्रांति दल के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से बंदरलीमा क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का समय निर्धारित करने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (GREF) के माध्यम से पहाड़ी कटिंग का कार्य जारी है, जिससे स्थानीय जनता, पर्यटकों और बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुरानी ने कहा कि जिला प्रशासन संबंधित कार्यदायी संस्था को कार्य के लिए निश्चित समय निर्धारित करने के निर्देश दे, ताकि आमजन उस अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें और समय की बर्बादी से बचा जा सके।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कन्याल, डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह एवं नरेंद्र प्रसाद भी उपस्थित रहे।

