पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ के ऐंचोली स्थित मल्लिकार्जुन स्कूल की छात्रा योगिता बसेड़ा का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा आयोजित युविका (युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम) 2026 के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
युविका कार्यक्रम विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों और प्रयोगों से सीखने का अवसर मिलता है।
योगिता के चयन पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। साथ ही उन्होंने योगिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

