सोमवार को कालसिन भूमिया भगवती मंदिर में “नौंनाकी” (नव अन्न का भोग) परंपरागत श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं ने मिलकर हल्वा-रोट प्रसाद बनाकर भूमिया देवता की पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और श्रद्धा भाव से गूंज उठा। पूजा में प्रमुख रूप से प्यारेलाल वर्मा, धर्मेंद्र बोरा, गोतम वर्मा, हर्षित, चम्पा वर्मा, रेखा वर्मा, लीला कुंवर, नीमा वर्मा और पंडित नीरज जोशी सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे।
भोग लगाने के बाद उपस्थित लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में ग्रामीण एकजुटता और आस्था का विशेष उदाहरण देखने को मिला।
नव अन्न से पूजन, कालसिन भूमिया मंदिर में नौंनाकी उत्सव

