Tapovan Vidyasthali में विज्ञान कार्निवल, रोबोट बने छात्र ने मोहा मन

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

नगर के Tapovan Vidyasthali में विज्ञान कार्निवल का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी एमएल रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र दक्ष चंद रहे, जो रोबोट के रूप में सजे हुए थे। उन्होंने अनोखे अंदाज़ में अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्निवल में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विविध मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। नन्हे वैज्ञानिकों ने आत्मविश्वास के साथ अपने प्रयोगों और नवाचारों की जानकारी दी। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला।
मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और मंच पर अभिव्यक्ति का आत्मविश्वास विकसित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञान कार्निवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *