पिथौरागढ़ | सोर समाचार
राजकीय शिक्षक संघ पिथौरागढ़ के निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह भंडारी के पुत्र, रजत भंडारी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 274/300 अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
रजत की इस कामयाबी के पीछे उनकी मेहनत, अनुशासन, और परिवार का सहयोग रहा है। उनकी माता श्रीमती जानकी भंडारी भी शिक्षिका हैं और रजत नॉर्थ राइड पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़ में अध्ययनरत हैं।
इस उत्कृष्ट सफलता पर बेरीनाग व्यापार संघ ने रजत को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रजत भंडारी की यह उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।

