मदकोट में भावना देवी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी श्रीमती भावना देवी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को विधायक हरीश धामी की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा धामी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि एक कर्मठ और जनसेवी प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

भावना देवी, मुनस्यारी क्षेत्र के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम दानू की धर्मपत्नी हैं। कार्यक्रम में व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष विनोद पांगती, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद बिष्ट, पूर्व सैनिक गोपाल सिंह तोमक्याल, विक्रम दानू सहित अनेक ग्रामीण, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद रहे।

विक्रम दानू ने भी सभा को संबोधित करते हुए भावना देवी को समर्थन देने की अपील की और कहा कि वह हमेशा क्षेत्रहित में संघर्षशील रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *