नशे में धुत वाहन चालक गिरफ्तार, 103 पर कार्रवाई

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

मिशन मर्यादा” अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई है।

कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान हिमांशु खत्री निवासी चैंसर को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। उ0नि0 प्रदीप कुमार और टीम द्वारा उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में चलाए गए अभियान में कुल 103 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जनता से अपील की गई है कि नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *