धराली आपदा पीड़ितों को स्कॉलर्स एकेडमी का 21 हजार का सहयोग

उत्तराखण्ड |पिथौरागढ़ | सोर समाचार

धराली आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए पिथौरागढ़ की द स्कॉलर्स एकेडमी और घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी आगे आई है। दोनों संस्थाओं ने मिलकर 21,000 रुपये की सहायता राशि जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी को सौंपी।
प्रधानाचार्य जगज्योति जोशी और अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि यह राशि विद्यालय परिवार, शिक्षकों और बच्चों के योगदान से एकत्र हुई है, ताकि जिनका घर आपदा में नष्ट हुआ है, उनका पुनर्निर्माण हो सके।
अध्यक्ष ओली ने कहा कि सोसाइटी आपदा में अनाथ हुए बच्चों को पिथौरागढ़ में आजीवन निःशुल्क शिक्षा, भोजन और आवास उपलब्ध कराएगी तथा इसके लिए सरकार से भी जल्द वार्ता होगी।
जिलाधिकारी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *