पिथौरागढ़ | सोर समाचार
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के खूनी गाँव को आखिरकार उसकी नई पहचान मिल गई है। शासन ने 18 अगस्त 2025 को अधिसूचना जारी कर गाँव का नाम देवीग्राम कर दिया। ग्रामीण लंबे समय से ‘खूनी’ नाम को बदलने की माँग कर रहे थे, क्योंकि यह गाँव की नकारात्मक छवि पेश करता था। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा की पहल पर भारत सरकार व राज्य सरकार ने सहमति दी। नया नाम देवीग्राम स्थानीय संस्कृति और आस्था को दर्शाता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अजय टम्टा का आभार जताया। गाँव में उत्साह और खुशी का माहौल है।

