सोर समाचार ,पिथौरागढ़ :- नगर के बियर शिबा स्कूल पुलिस लाइन में आज सुबह 11 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब विद्यालय परिसर में अचानक एक सांप घुस आया। बच्चों और अध्यापकों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग को सतर्क किया गया, और प्रभागीय वनाधिकारी श्री आशुतोष सिंह के निर्देश पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए सांप का सफल रेस्क्यू किया, जिससे मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली। विभाग ने बताया कि यह सांप धामन प्रजाति का था, जो विषैला नहीं होता, और इसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वन दरोगा महिमा स्यालाकोटी, बीट अधिकारी महेंद्र कार्की, गिरीश जोशी और मनोज ज्याला शामिल रहे।
सोर समाचार आपसे अपील करता है कि यदि कभी ऐसी स्थिति सामने आए, तो घबराएं नहीं, तुरंत वन विभाग को सूचित करें — क्योंकि आपकी सतर्कता ही सुरक्षा की पहली कड़ी है।

