सोर समाचार ,मुनस्यारी (पिथौरागढ़) :- सरस्वती शिशु मंदिर मुनस्यारी में शिशु भारती के नवचयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। विद्याभारती के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी और दायित्व बोध देने के उद्देश्य से शिशु भारती का गठन किया जाता है, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रमुख बनाकर उन्हें कार्यभार सौंपा जाता है।
इस अवसर पर अधिवक्ता मनोहर सिंह दरियाल ने चयनित छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह बसेड़ा ने मतदान की प्रक्रिया समझाई, जिसके पश्चात वरिष्ठ आचार्य मनोज सिंह राणा एवं बलवंत सिंह बिष्ट द्वारा छात्रों से मतदान कराया गया।


चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
अध्यक्ष: गौरव पंवार
उपाध्यक्ष: देवांश परिहार
सेनापति: देवेश चिराल
उपसेनापति: अंशुमन राज
मंत्री: कार्तिक मेहता
उपमंत्री: हर्षित बसेड़ा
वंदना प्रमुख: रितिका रावत
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक गोकर्ण सिंह मर्तोलिया, अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मशत्तू, विवेकानंद विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चंद्र शर्मा सहित सभी आचार्य बंधु उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य रणजीत सिंह बसेड़ा ने सभी निर्वाचित छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया।

