मुनस्यारी में पशुपालक परिवारों को मिली राहत, तिरपाल वितरित

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

ग्राम सभा हरकोट के गरीब भेड़पालक एवं पशुपालक परिवार, जो हर वर्ष अपने मवेशियों के साथ छह माह तक मुनस्यारी-पातलथौड़ क्षेत्र में प्रवास कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, उनकी कठिनाइयों पर जिला प्रशासन ने तत्परता से संज्ञान लिया।

इन परिवारों का जीवन-यापन मुख्य रूप से दूध बेचकर होता है और उनके छोटे बच्चे यहीं से मुनस्यारी के विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करते हैं। बारिश व कठिन मौसम में कई झोपड़ियों की छत टपकने की समस्या सामने आने पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विक्रम दानू द्वारा इस विषय में पिथौरागढ़ अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के निर्देश पर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार मुनस्यारी के मार्गदर्शन में राजस्व उपनिरीक्षक श्री गौरव द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत प्रभावित परिवारों को तिरपाल वितरित कर अस्थायी राहत प्रदान की गई, ताकि वे सुरक्षित रूप से अपने परिवारों के साथ रह सकें।

विक्रम दानू ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ एवं तहसीलदार मुनस्यारी का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *