होली पर सख्ती: पहले दिन 47 चालान, 2 वाहन सीज

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

होली पर्व को देखते हुए जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने 1 से 10 मार्च तक विशेष सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है।
अभियान के पहले दिन 47 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताओं के चलते 2 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में की गई।
जांच के दौरान ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने और बिना हेलमेट दोपहिया चलाने जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील मार्गों पर लगातार चेकिंग की जा रही है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग या नशे में वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने अपील की है कि होली का पर्व उत्साह के साथ, लेकिन पूरी जिम्मेदारी और सुरक्षा के साथ मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *