डीडीहाट में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

आज, 8 अक्टूबर 2025 को आबकारी विभाग पिथौरागढ़ ने मुखबिर खास की सूचना पर डीडीहाट-भनड़ा मोटर मार्ग पर गश्त के दौरान एक सिल्वर रंग की अल्टो कार (UA01-4224) को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में आठ गत्ता पेटियों में कुल 384 क्वार्टर मैकडॉल नंबर वन ट्रिपल एक्स रम बरामद हुई। इसका अनुमानित मूल्य ₹63,360.00 आंका गया है।

अभियुक्त का नाम जितेंद्र सिंह मेहता, पुत्र ध्यान सिंह मेहता, GIc वार्ड डीडीहाट है। इस मामले में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

प्रवर्तन टीम में शामिल थे:

श्री मोहन सिंह कोरंगा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम पिथौरागढ़ (अतिरिक्त प्रभार क्षेत्र 2 डीडीहाट)

श्री भुवन चंद्र चौसाली, प्रधान आबकारी सिपाही पिथौरागढ़

श्री पुष्कर सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही डीडीहाट

श्री जॉनी कुमार, आबकारी सिपाही पिथौरागढ़


आबकारी विभाग पिथौरागढ़ अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए सतत सतर्क है। जनता से अपील है कि इस तरह की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत आबकारी विभाग को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *