मुनस्यारी में विद्या भारती का सप्त शक्ति संगम आयोजित

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

विद्या भारती द्वारा संचालित श्रीमती हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मुनस्यारी में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती हीरा देवी धर्मशक्तू एवं विशिष्ट अतिथि बसंती जोशी व खीला देवी पांगती द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और संयुक्त परिवारों को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. पुष्पा कलाकोटी ने वीर नारियों के इतिहास पर प्रकाश डाला, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निधि मारुठिया ने की। महिला मंगल दल जैंती व सुरिंग की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया। कार्यक्रम में लगभग 300 माताओं-बहनों ने प्रतिभाग किया। संचालन सम्मी फर्स्वाण व दीक्षा पाना ने किया तथा प्रधानाचार्य नवीन चंद्र शर्मा ने सभी का आभार जताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *