सोर समाचार | पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ जनपद के लिए यह गर्व का विषय है कि जिले के साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर बादल कठायत का नाम अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA की प्रतिष्ठित Hall of Fame में दर्ज किया गया है।
यह सम्मान NASA के Vulnerability Disclosure Program के अंतर्गत दिया गया, जहां बादल ने NASA के एक सार्वजनिक सिस्टम में मौजूद सुरक्षा खामी की पहचान कर उसे जिम्मेदारीपूर्वक रिपोर्ट किया। रिपोर्ट स्वीकार होने के बाद NASA की ओर से उनके योगदान को मान्यता दी गई।
बादल कठायत मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के पीपली गांव के निवासी हैं और अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समुदाय में “hackerfromhills” नाम से भी पहचाने जाते हैं। उनका कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में साइबर सिक्योरिटी को लेकर जागरूकता की कमी है, बावजूद इसके मेहनत और धैर्य से वैश्विक मंच तक पहुंचा जा सकता है।
बादल की इस उपलब्धि से न सिर्फ पिथौरागढ़ बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

