पिथौरागढ़ | सोर समाचार
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ में माघ खिचड़ी प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन छात्रसंघ अध्यक्ष इंदर सिंह बथ्याल द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, छात्र-छात्राओं एवं नगरवासियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिथौरागढ़ के विभाग प्रचारक वतन, नगर निगम महापौर कल्पना देवलाल, भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, क्षेत्राधिकारी जी.बी. जोशी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह वल्दिया, कोतवाली प्रभारी ललित जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र बोहरा एवं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभाव को सशक्त करते हैं। कार्यक्रम संयोजक इंदर सिंह बथ्याल ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

