सोर समाचार | पिथौरागढ़
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिथौरागढ़ जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बजट-2026 में प्राथमिकता से धनराशि स्वीकृत करने का निवेदन किया।
भेंट के दौरान नालों को पाटकर सड़क निर्माण, ग्रामीण सड़कों के डामरीकरण, खेल मैदानों के सुधारीकरण तथा उद्योग विभाग की एमएसएमई नीति के अंतर्गत औद्योगिक आस्थान को प्रोत्साहन अनुदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा उक्त मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया, जिसके लिए प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही मोष्टामानू मंदिर को मंदिर माला मिशन परियोजना में सम्मिलित किए जाने तथा चंडाक सड़क मार्ग को डेढ़ लेन स्वीकृत किए जाने पर क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया गया।

