ठुलीगाड़ जल टैंक का डीएम ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व गुणवत्ता जांच के निर्देश

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने आज ठुलीगाड़ पंपिंग योजना के अंतर्गत 450 केएल क्षमता वाले जल संचय टैंक का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जलाशय एवं रिजर्ववॉयर क्षेत्र में अपेक्षित साफ-सफाई न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल का सैंपल लेकर गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा।
इस दौरान उत्तराखण्ड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश जोशी ने बताया कि जनपद में पेयजल आपूर्ति को सुव्यवस्थित रखने के लिए नियमित अनुरक्षण व सफाई कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जल गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली को और सुदृढ़ किया जाए तथा गर्मी के मौसम से पूर्व पेयजल व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाए। उन्होंने शिकायतों के त्वरित निस्तारण और जल संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान जल संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *