5 साल के चित्रांश पांडे का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ के एशियन एकेडमी स्कूल के यूकेजी के छात्र चित्रांश पांडे ने मात्र साढ़े पांच वर्ष की उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
चित्रांश ने अपनी असाधारण स्मरण शक्ति का प्रदर्शन करते हुए हनुमान चालीसा, सूर्य नमस्कार मंत्र, भारतीय प्रतिज्ञा, आवर्त सारणी के 118 तत्व, 195 देशों की राजधानी और मुद्रा, जी-20 देशों की राजधानी, भारत के 28 राज्यों की राजधानी, आरटीओ कोड, 17 राष्ट्रीय दिवस, 18 केंद्रीय मंत्रियों और 15 प्रधानमंत्रियों के नाम सुनाकर यह उपलब्धि हासिल की।
चित्रांश की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने खुशी जताते हुए उसे बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *