शराब पीकर हंगामा करने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस का शिकंजा, 74 का चालान

जनपद पिथौरागढ़ में कानून व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में सघन अभियान चलाया गया। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

इसी क्रम में सीओ श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस की टीमों ने देर रात तक स्नूकर प्वाइंटों व सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के तहत कुल 74 व्यक्तियों के विरुद्ध “मिशन मर्यादा” के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है जबकि अराजक तत्वों में डर का माहौल बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *