पिथौरागढ़ | सोर समाचार
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव निर्वाचित जिला मंत्री मनीष सिंह धर्मशक्तू, जिला कार्यालय मंत्री अभिनव धामी और जिला कार्यकारिणी सदस्य कबीर सिंह धामी ने डॉ स्वामी वीरेंद्रानंद के निज आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान तीनों युवा नेताओं ने स्वामी जी को आदि कैलाश का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। स्वामी वीरेंद्रानंद ने भी उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्वामी जी ने युवा नेताओं को राजनीतिक जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी ने ‘ॐ नमो नारायण’ के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

