जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन में लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार !
पेयजल योजनाओं में धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी और समयसीमा में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पेयजल योजनाओं में धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी और समयसीमा में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संभावित बर्फबारी और बढ़ते पर्यटक दबाव को देखते हुए मुनस्यारी में शीतकाल 2025–26 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने समीक्षा बैठक आयोजित की।
पिथौरागढ़ नगर के बैंक रोड क्षेत्र में अधिरथ स्किल बिज डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। लंबे समय से जमा गंदगी और मलवे को स्वयंसेवकों ने साफ कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 529वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में मां उलका देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया।
राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी का अनूठा पौधारोपण अभियान 527वें दिन भी जारी रहा। पिथौरागढ़ के हिंगला देवी मंदिर परिसर में ‘एक पौधा धरती मां के नाम’ के तहत पौधारोपण किया गया।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की वर्षों पुरानी सीवर समस्या के समाधान की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर के प्रमुख वार्डों में सीवर लाइन विस्तार योजना के लिए 594.78 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना से नगर की बड़ी आबादी को स्वच्छता और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत कनालीछीना विकासखंड में तीन न्याय पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों के लिए पांच दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में बीएड विभाग द्वारा नव प्रवेशित प्रशिक्षुओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने बीएड पाठ्यक्रम, सेमेस्टर प्रणाली एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।
डीडीहाट में ब्लाक व नगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गांधी चौक पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने MGNREGA को कमजोर किए जाने का विरोध जताया।
मुनस्यारी स्थित विद्या भारती के विद्यालय में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक मूल्यों और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के सम्मान पर विशेष जोर दिया गया।